टोहाना में बिजली के पोल से टकराई कार
टोहाना | सामान्यअस्पताल के बाहर सोमवार की रात एक कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया और कार पर गिरा जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। बिजली निगम के जेई गोपाल ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। पता चलते ही वे मौके पर पहुंचे। जेई के अनुसार कार चालक नशे में था। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर से दो पोलों का नुकसान हुआ है। कार चालकों से उनकी लापरवाही से हुए नुकसान के लिए 6104 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल लिए गए हैं।
सामान्य अस्पताल के बाहर एक बिजली के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।