हड़ौली में वार्षिक निरंकारी समागम आयोजित
निरंकारीसत्संग ब्रांच जल्लोपुर की ओर से मंगलवार को गांव हडौ़ली में वार्षिक निरंकारी समागम का आयोजन किया गया। समागम की अध्यक्षता जल्लोपुर ब्रांच के मुखी सतनाम ने की। जबकि समागम में ब्रजमोहन सिंह सेठी दिल्ली जोनल इंचार्ज गोबिंद राम टोहाना ने मुख्य रुप से शिरकत की।
समागम में नंगल, पिलछिया, बीराबदी, बोड़ा, नकटा, नागपुर, निमड़ी सहित अनेक गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर संबोधित करते हुए ब्रजमोहन सेठी ने कहा कि सतगुरु के समान परोपकारी कोई नहीं हो सकता। हमें गुरु की शिक्षाओं के अनुकूल जीवन को ढालना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने निजी कार्यों से कुछ समय निकालकर सत्संग अवश्य सुनना चाहिए। सत्संग सुनने से ही व्यक्ति का जीवन सफल होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि इंसान को समाज में फैली बुराइयों से खुद दूर रहते हुए अन्य लोगों को भी जागृत करें।