पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवर के पानी से हो रही है परेशानी

सीवर के पानी से हो रही है परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीमाता मंदिर रोड पर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने वाले सीवरेज के पानी से राहगीरों दुकानदारों को परेशानी हो रही है। आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. आईजे अग्रवाल, रतन चंद, प्रकाश चंद, संजय बजाज, कामराज पंडित रवि जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस सड़क मार्ग पर सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैला हुआ है। जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों सहित स्कूल के बच्चों, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं तथा रामभवन में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में जाने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।