पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोई समस्या नहीं रहने दूंगा: बबली

कोई समस्या नहीं रहने दूंगा: बबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | दिशासही सोच नई के संयोजक निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र बबली ने कहा कि वे विधायक बने तो हलके में कोई समस्या नहीं रहने देंगे। अब समय गया है आप लोगों को अपने पराये की पहचान करनी है कि कौन लोग उनके दुख सुख का साथी है और कौन नहीं। वे जनसमर्थन अभियान के तहत गांव भोजराज ढाणी सांचला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर सर्वसमाज ने उनका फूल मालाओं पगड़ी भेंट कर स्वागत किया। समर्थन देने वाले परिवारों का स्वागत करते हुए बबली ने उन्हें संगठन में हमेशा ही उनके मान-सम्मान का विश्वास दिलवाया। इस अवसर मंगल भाड, बलराज भाड, कालू राम, बलजीत, पवन, सोहन लाल खटक, ओमप्रकाश खटक, रामकुमार दुग्गल, इन्द्र चौकीदार, मास्टर महेन्द्र, मदन लाल, रामप्रताप, विजय खटक, बलबीर खटक, हनुमान, हेतराम प्रजापत, ओमप्रकाश सोनी, कृष्ण सोनी आिद थे।

ढाणी सांचला भोजराज में आयोजित देवेंद्र बबली की जनसभा में उमड़े गांववासी।