- Hindi News
- युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध करेंगे: मुकेश
युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध करेंगे: मुकेश
टोहाना | टोहानाविधानसभा का युवा सम्मेलन रविवार को राम भवन में हुआ। सम्मेलन में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला ने कहा कि आप सभी अपने आप को सुभाष बराला समझकर जनसंपर्क में जुट जाए कोई भी घर व्यक्ति आपके संपर्क से छूटे आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर टोहाना में हर तरह के विकास कार्य करवाए जाएंगे। टोहाना में जल ठहराव ना हो इसके लिए सीवर व्यवस्था को नए तरीके से विकसित किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध होगा। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि युवा साथियों उठो और एक नया इतिहास लिखो। आज का युवा ही देश में बदलाव करता है। प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी वेद फुला ने कहा कि युवा जब भी करवट लेता है तो एक नए युग की शुरूआत होती है।