पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मन को परमात्मा से जोड़ने पर शांति मिलेगी

मन को परमात्मा से जोड़ने पर शांति मिलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तनाव मुक्त मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया गया। बीके लक्ष्मी बहन ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सच्ची सुख शांति के लिए मन को परमात्मा से जोडऩा होगा क्योंकि परमात्मा ही ज्ञान, सुख, शांति, पवित्रता प्रेम के सागर हैं। उन्होंने बताया कि परमात्मा निराकार ज्योति बिंदू स्वरूप है उनका नाम शिव है। शिव का अर्थ कल्याणकारी है वो सब का कल्याण करने वाले हैं। परमात्मा निराकार है, सत्य है, निर्भय है। महात्मा बुद्ध को भी प्रकाश का दर्शन हुआ। जीजस क्राईस्ट ने भी कहा कि गोड इज लाइट, भगवान एक प्रकाश है तथा मैं भगवान का बच्चा हूँ। किसी भी धर्मपिता ने नहीं कहा कि मैं परमात्मा हूँ। उन्होंने शिव और शंकर के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि शंकर देवता हैं और शिव भगवान है। परमपिता परमात्मा तीन देवताओं द्वारा अपने कार्य करवाते है।