पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्यन वर्मा को सम्मानित किया

आर्यन वर्मा को सम्मानित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरंगमॉडल स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल के छात्र आर्यन वर्मा को सम्मानित किया गया। आर्यन ने पिछले दिनों भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था। प्रिंसिपल अंजु वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के अनेक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। प्रतिभागियों ने जल-सरंक्षण, पर्यावरण, बेटी बचाओ, राष्ट्रीय पर्व एवं धर्म संबंधी विषयों चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। निर्णायक टोनी पुरी रेशम सिंह के निर्णय से कर्नल पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन कौशल प्रथम, डीएवी स्कूल के छात्र हितेश धीमान द्वितीय तथा बजरंग माडल स्कूल के छात्र आर्यन वर्मा को तृतीय स्थान मिला था।