डिफेंस कॉलेज में खेला क्रिकेट मैच
डिफेंसकॉलेज में दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मिल्खा सिंह इलेवन तेंदुलकर इलेवन के खिलाडिय़ों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। मैच का शुभारंभ करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य राजेश कुमार ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेलों से व्यक्ति पूर्ण रूप से तंदरुस्त होता है। मिल्खा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें प्रवीन ने शानदार शतक बनाते हुए 103 रन बनाए तथा दीपक कंबोज ने भी शानदार 70 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेंदुलकर इलेवन के विष्णु रूपेंद्र ने शानदार शुरूआत करते हुए 8 ओवरों में 114 रन बनाए जिसमें इनका योगदान 60 55 रन का था।
परंतु इसके बाद पूरी टीम लडख़ड़ा गई तथा पूरी टीम 183 रन पर सिमट गई। इस तरह मिल्खा सिंह इलेवन ने 28 रन से मैच जीत लिया। शतक बनाने वाले प्रवीन श्योकंद को मैन ऑफ मैच घोषित चुना गया। इस अवसर पर डॉ. अजय शंकर, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. उस्मान खान, डॉ. राकेश कुमार, राजेंद्र ढिल्लों, डॉ. जोधा राम, हरप्रीत, सतीश जांगड़ा, इन्द्रजीत, जगवीर, विजेता भाटिया, विजेंद्र, सतीश गिल, रीना, प्रमिला देवी, प्रह्लाद सिंह, विजय शर्मा, राजेश गर्ग, बलकार नैन आिद थे।