दहेज प्रताडऩा में पति नामजद
टोहाना | पुलिसने दहेज प्रताडऩा के एक मामले में पीडि़ता के पति को नामजद किया है। कुलां निवासी महिला ने जेएमआईसी न्यायाधीश अमित सिहाग की अदालत में दायर इस्तगासे में बताया कि 10 फरवरी 2012 को पंजाब के जिला मानसा के गांव खिवां कलां निवासी गगनदीप सिंह से उसकी सिख रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों से सामथ्र्य से बढ़कर दान दहेज दिया लेकिन उसके ससुरालियों ने उसे शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।