- Hindi News
- कांग्रेस ने हलके में विकास नहीं कराया: बबली
कांग्रेस ने हलके में विकास नहीं कराया: बबली
टोहाना | दिशासही सोच नई के संयोजक देवेंद्र बबली ने कहा कि पूरे हलके से लगातार मिल रहे समर्थन से टोहाना बदलाव के संकेत उन्हें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपने मुझे विधायक बनाया तो हलके में विकास की झड़ी लगा दूंगा। बबली ने कहा कि हलके की जनता इनेलो प्रत्याशी निशान सिंह का शासन देख चुकी है। इनेलो के राज में जनता ने भय के सांय में वो पांच साल बिताए थे और आज भी वो पांच वर्षों का दर्द नासूर बनकर आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह पिछले दस वर्षों से सत्ता पर काबिज है। उन्होंने झूठ लूट की राजनीति करने के सिवाए कुछ नहीं किया। लोगों को बसाने की बजाए उजाड़ने का काम किया है। अपनी कालोनी को ऊंचे दामों मे बेचने के लिए सभी नियमों को ताक पर रखकर लघु सचिवालय को ऐसी जगह बना दिया जहां जाने में लोगों को सिवाय परेशानी के कुछ नहीं मिलता। इस का बदला जनता विधानसभा चुनाव में अपने वोट रूपी ताकत से परमवीर सिंह की जमानत जब्त करवाकर लेगी। इस दौरान गांव के सरपंच करनैल सिंह ने स्वागत किया
टोहाना। गांव करंडी में देवेंद्र सिंह बबली को समर्थन देते ग्रामीण