महाराजा अग्रसेन को किया याद
टोहाना | युवाअग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक में स्थापित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मुख्यअतिथि अग्रवाल वैश्य समाज के पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल गोयल ने माल्यार्पण करने के बाद कहा कि महाराजा अग्रसेन ने जातपात का भेदभाव मिटाकर समस्त समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। इस मौके पर अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन के जयकारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। युवा अग्रवाल सभा प्रधान कपिल बांसल ने सभी का अाभार जताया और कहा कि युवा अग्रवाल सभा द्वारा 4 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह शगुन पैलेस में शाम 7 बजे किया जाएगा।