संजय शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ
टोहाना | मिशनराम राज्य के राष्ट्रीय संयोजक संजय शर्मा ने संगठन सदस्यों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। शर्मा ने कहा कि इसके लिए उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों की राय कर एकमत होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मिशन राम राज्य कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह का साथ देंगे तथा सभी संगठन के सदस्य उनके लिए हलके में लोगों से वोटों की अपील करेंगे।