गदराना के पास मिला शानू का शव
चारदिन पूर्व एक फाइनेंसर की देनदारी से परेशान घर से लापता हुई शानू का शव मिल गया है जबकि उसके पति विजय पाल सिंह की तलाश जारी है। शानू का शव सिरसा जिले के कालांवाली थाने के तहत गांव गदराना के पास से नहर में बहता मिला। जांच अधिकारी साधु राम ने बताया कि महिला के शव का पता चलते ही उनके परिजनों के साथ मौके पर जाकर उसकी शिनाख्त करवाई गई। उसके बाद सिरसा के सामान्य अस्पताल से महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया। जिसका शुक्रवार को भाटिया नगर रोड स्थित स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि शानू के पति विजय पाल सिंह की तलाश की जा रही है। इसके लिए हरियाणा पंजाब के नहर किनारे बने सभी नाकों चौकियों को उसके हुलिए का विवरण देकर तलाश करने के लिए कहा गया है। ज्ञात रहे कि विजय पाल सिंह शानू 22 सितंबर की रात एक सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता हो गए थे।