लापता दंपती का नहीं लगा सुराग
टोहाना | फाइनेंसरकी देनदारी से परेशान सोमवार रात घर से लापता हुए दंपती विजयपाल सिंह उसकी प|ी शानू का तीन दिन बीतने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी ने बताया कि भाखड़ा नहर किनारे मिले कपड़ों के आधार पर दूसरे दिन भी नहर में तलाश की गई। गोताखोरों ने घटनास्थल से लेकर दमकोरा नहर पुल तक पानी में उनकी तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस चौकियों नहरी विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत करवाया गया है ज्ञात रहे कि दोनों पति प|ी सोमवार रात शशी नामक एक फाइनेंसर द्वारा बकाया राशि के लिए धमकी से परेशान होकर सुसाइड नोट लिखकर घर से निकल गए थे।