पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता कांग्रेस कुशासन से तंग : निशान

जनता कांग्रेस कुशासन से तंग : निशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | कांग्रेससरकार के कुशासन से तंग आकर आज प्रदेश में चारों और त्राहि-त्राहि मची हुई और प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा नंबर वन का झूठा राग अलाप रहे हैं। यह आरोप इनेलो के प्रत्याशी एवं इनेलो प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह ने गांव डांगरा में कही। इस मौकेे पर धानक परिवार ने 40 साल के बाद कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर निशान सिंह को समर्थन सहयोग दिया। निशान सिंह ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर गांवों के सौंदर्यीकरण के लिए जन कल्याणकारी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज बिजली कि किल्लत के चलते किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है वहीं ढाणियों में बिजली का नामों निशान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर गांवों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी।