पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहरों की नगरी का करवाएंगे विकास : बराला

नहरों की नगरी का करवाएंगे विकास : बराला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | नहरोंकी नगरी की होने के बावजूद भी लोग शुद्ध पेयजल को तरस रहे हैं। पिछले विधायक केवल चुनावी प्रचार को हवा देने के लिए विकास को दावा करते हैं, लेकिन जनता सब जानती है, विकास हुआ है या विनाश। यह बात भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला ने हैदरवाला, म्योंद कलां शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे शहर का भरपूर विकास करवाएंगे। उन्होंने इस बार भाजपा का साथ देने का आह्वान किया और 26 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: दस बजे मेडिकल एंकलेव में नामांकन -पत्र दाखिल से पूर्व आयोजित रैली का भी निमंत्रण दिया।