पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद के आतंकी हमले के शहीदों को याद किया

संसद के आतंकी हमले के शहीदों को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडमॉर्निंग क्लब ने संसद में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कल्पना चावला पार्क में क्लब सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मिक शांति की कामना की तथा भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष कर शहीदों को नमन किया।

क्लब सदस्यों ने कहा कि 13 दिसंबर का दिन देश के इतिहास में काले दिवस के रूप में जाना जाएगा क्योंकि इस दिन भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद पर आतंकी हमला हुआ। गीत मित्तल अशोक गोयल ने कहा कि हमारा देश आज भी आतंकवाद के दंश को झेल रहा है।

देवेंद्र बांसल संदीप गोयल ने कहा कि अब देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जल्द ही हमारा देश आतंकवाद मुक्त हो जायेगा। इस अवसर पर बजरंग गोयल, दिनेश अग्रवाल, विनोद सिंगला, अमनदीप, प्रवीन पिन्नु, राजीव गोयल, विकास गोयल, सुरेश गोयल, संजय गोयल रमेश जैन आदि मौजूद थे।