डीएवी में आयोजित की विज्ञान प्रदर्शनी
टोहाना | डीएवीस्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने लगभग 60 विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए मॉडलों में अत्याधुनिक गांवों में सुविधाएं, संवेदनशील शुष्क प्रणाली, पौष्टिक भोजन, पाचन तंत्र, वर्षा जल संरक्षण, टपका सिंचाई प्रणाली, पौधों के भाग, हृदय संरचना, मानव रक्त संचार प्रणाली, जल चक्र, आंख संरचना, कान संरचना, जिह्वा संरचना, सौर उर्जा संरक्षण, जल विद्युत उत्पादन, विद्युत क्रेन, प्राकृतिक उर्जा स्त्रोत विद्युत सर्किट आदि विषयों पर आधारित मॉडल शामिल थे। प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने विज्ञान शिक्षकों दयानंद, प्रवीन कुमार, रोबिना, कमलजीत कौर, प्रियंका नैन, शीतल जैन रोमिका के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मॉडल के माध्यम से विषय को अच्छी तरह से समझा जा सकता है तथा इससे विद्यार्थियों का ज्ञान भी पुख्ता होता है।
डीएवी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल बारे जानकारी देते प्रतिभागी विद्यार्थी।