पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लोगन प्रतियोगिता में अव्वल रही विरेंद्र कौर

स्लोगन प्रतियोगिता में अव्वल रही विरेंद्र कौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | डिफेंसपीजी कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के शहीद भगत सिंह हाउस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कन्या भ्रूण हत्या दहेज प्रथा विषयों पर स्लोगन लिखे। कार्यवाहक प्राचार्य राजेश कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से आत्मविश्वास पैदा होता है। निर्णायक सतीश गिल विक्रम के निर्णय से विरेंद्र कौर ने बाजी मारी। इसके अलावा नवजोत, सुनीता, रेणू बाला, सीमा, मनीषा, रामनिवास, हर्षा, निशा, ममता आदर्श टॉप टेन में चुने गए।