‘मातृभाषा को दें प्राथमिकता\'
{हिंदी का सम्मान विषय पर संगोष्ठी आयोजित
भास्करन्यूज | टोहाना
गांवडांगरा के राजकीय उच्च विद्यालय में राष्ट्र की शान हिंदी का सम्मान विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापक सुभाष जैन की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता संतोष कुमारी ने कहा कि जहां मातृभाषा का सम्मान नहीं होता वहां प्रगति नहीं होती। इसलिए हमें अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए। अध्यक्षीय भाषण में सुभाष जैन ने कहा कि अन्य भाषाओं को सीखना अच्छी बात है परंतु मातृभाषा को अपमानित कर दूसरी भाषाओं को प्राथमिकता देने से हम पिछड़ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौलिक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम मातृभाषा ही होती है। जो व्यक्ति अपनी मातृभाषा को सम्मान देता है वह हर जगह सम्मान पाता है।