पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों को दिए शिक्षण के टिप्स

शिक्षकों को दिए शिक्षण के टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | पुष्पइंफोटेक द्वारा शिक्षक सम्मान सप्ताह मनाया गया। सोमवार को समापन समारोह में सेंट मैरी स्कूल के अध्यापकों ने हिस्सा लिया। पहले अध्यापकों ने एक कार्यशाला में भाग लिया। जिसमें उन्हें विद्यार्थियों को कैसे बेहतर तरीके से पढ़ाया जाए, शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर्स के उपयोग तकनीक बारे जानकारी दी गई। प्रशिक्षक मोहित गुलाटी ने बताया कि इंटरनेट से जहां शिक्षक अपना लैक्चर तैयार करने के लिए किसी भी विषय पर गहन ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं वहीं विद्यार्थी भी अपने प्रोजेक्ट्स के लिए ज्ञानवर्धन कर सकते हैं। उन्होंने सभी टीचर्स ज्योति भाटिया, कविता, रिशू, सिल्की, पिंकी बेदी, मनजीत, रेणु गिल, रितु रानी, मंजु, गरिमा मल्होत्रा, रोहिणी भाटिया नेहा अरोड़ा आदि को कंप्यूटर पर ईरा नामक नए लर्निंग सिस्टम पर काम करने का लाइव अनुभव करवाया। संस्थान संचालक जगदीश पाहवा ने सभी शिक्षकों सम्मान पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर हरजीत कौर, संतोष सिम्मी चावला उपस्थित थे।