पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोहाना में सीवर समस्या से परेशान हो रहे लोग:बबली

टोहाना में सीवर समस्या से परेशान हो रहे लोग:बबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिशासही सोच नई के संयोजक टोहाना से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र बबली सोमवार को अपनी टोहाना बदलाव मुहिम को लेकर गांव नांगला पहुंचे। बबली ने यहां लोेगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब बदलाव का समय गया है। उन्होंने कहा कि यदि अब चूक गए तो पांच साल फिर पछताना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधि का इसलिए चुनाव करती है ताकि वह उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवा सके लेकिन अब तक रहे विधायक इसमें असफल रहे हैं। जिस कारण आज भी लोग स्वच्छ पेयजल, सीवरेज बरसात के पानी की निकासी, अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे दल वाले उनके पास पहले की तरह लच्छेदार भाषण, बरगलाने वाली घोषणाएं लेकर आएंगे लेकिन इस बार आप उनसे एक ही सवाल करना कि उन्हें वोट क्यों दें जबकि वे आज भी नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हो रहे हैं। बबली ने कहा कि अब फैसला आपके हाथ है कि आप किसी मौका देना चाहते हैं।

गांव नांगला में देवेंद्र सिंह बबली का स्वागत करते ग्रामीण।