रोशनलाल गोयल ने छोड़ी हजकां
हजकांवरिष्ठ नेता रोशन लाल गोयल ने हजकां पार्टी को अलविदा कह दिया है। सोमवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने निजी कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है और अब वे किसी भी पार्टी के नेता या विशेष कार्यकर्ता नहीं है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें हजकां पार्टी से कोई शिकायत नहीं है और वे अपने निजी कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं। ज्ञात रहे कि रोशनलाल गोयल ने पिछले विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था तथा तीसरे नंबर पर रहे थे।