- Hindi News
- पति पत्नी में हो आपसी विश्वास: साध्वी रतिप्रभा
पति पत्नी में हो आपसी विश्वास: साध्वी रतिप्रभा
सुखद,स्वस्थ शांतिमय दांपत्य जीवन के लिए पति प|ी का एक दूसरे के प्रति विश्वास, सहिष्णुता, समन्वय सहयोग की भावना होनी चाहिए। यह बात तेरापंथ जैन धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी रति प्रभा ने कही। वे यहां तेरापंथ जैन भवन में आयोजित दंपत्ति सम्मेलन में बोल रही थी। सम्मेलन में 61 जोड़ों ने सहभागिता की। सम्मेलन का शुभारंभ अंजु सुधा जैन द्वारा गाए मंगलाचरण से हुई। साध्वी ने कहा कि अहम की भावना दांपत्य जीवन में जहर घोल देती है। इसलिए अपने आपको बड़ा मानते हुए एक दूसरे की भावना को सम्मान दें तभी दांपत्य जीवन में मधुरता, सरसता समृद्धि का विकास होगा।
साध्वी कला प्रभा ने पति प|ी को गाड़ी के दो पहिए बताते हुए कहा कि पहियों के तालमेल की तरह रहना चाहिए। साध्वी रिद्धि ने घर का झगड़ा किसे सुनाएं, कविता प्रस्तुत की तथा साध्वी मनोज्ञ यशा ने कहा कि अधिकतर झगड़ों के पीछे कोई कारण नहीं मिलता जिससे स्पष्ट है कि एक दूसरे को समझने के कारण पति प|ी के पवित्र रिश्ते में दरार पड़ जाती है।