- Hindi News
- चुनाव संबंधी शिकायतें फोन नंबर 220075 पर
चुनाव संबंधी शिकायतें फोन नंबर 220075 पर
टोहाना | विधानसभाचुनाव-2014 हेतु टोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय लघु सचिवालय भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना करते हुए विभिन्न टीमों के लिए काउंटर शुरू कर दिए गए हैं। एसडीएम डॉ. जेके आभीर ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजीव रतन के निर्देशानुसार टोहाना विस क्षेत्र के लिए नियंत्रण कक्ष लघु सचिवालय भवन की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया गया है। इसमें एक शिकायत केंद्र की स्थापना की गई है जहां टेलीफोन नंबर 220075 लगाया गया है जिस पर फोन करके चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था करवाई गई है जिसमें उम्मीदवारों को चुनाव संबंधी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।