स्कूल में विद्यार्थियों ने दी हनुमन थप्पा को श्रद्धांजलि
सियाचिनमें बर्फ में 6 दिन दबे रहने के बाद जीवित निकले भारतीय सेना के जवान हनुमंनथप्पा ने गुरुवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दम तोड़ दिया। उनके निधन पर आदर्श पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ सदस्यों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी विद्यार्थियों ने हनुमन थप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें सलामी दी। स्कूल चेयरमैन भजन लाल कंबोज ने सेना के जांबाजों बारे बताया कि 3 फरवरी को आए एवलांच में भारतीय सेना के दस जवान सियाचिन की बर्फ के नीचे दब गए थे।
6 दिन तक बर्फ में दबे रहने के बाद भी रेस्क्यू अभियान में भारतीय सेना के जवान हनुमंनथप्पा को जीवित निकाला गया। तब से हनुमन थप्पा कोमा में थे। स्कूल प्रबंधक हरि केश, एमडी संदीप कंबोज, प्रिंसिपल बस्ती राम आदि मौजूद थे।