पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवोल्टेज से ठप हुई बीएसएनएल सेवा

हाईवोल्टेज से ठप हुई बीएसएनएल सेवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलकी मेन एक्सचेंज में बुधवार को एकाएक आई हाई वोल्टेज करंट से एक्सचेंज ठप हो गई, जिससे शहर के करीब तीन सौ टेलीफोन डेड हो गए। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों तथा थाना सदर के लैंड लाइन फोन भी डेड हो गए। टेलीफोन डेड होने के कारण लोगों को जो कार्य फोन पर हो सकते थे उन कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय की कार्यालय जाना पड़ा।

हालांकि पता चलते ही बीएसएनएल के अधिकारी कर्मचारी इसे दुरूस्त करने में जुट गए हैं लेकिन आज दूसरे दिन भी टेलीफोन ठीक नहीं हो पाए। एस डीएओ दिनेश कुमार ने बताया कि करंट से मेन एक्सचेंज में आई तकनीकी खराबी को दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट साइड की सड़ चुकी केबल को बदल दिया गया है। एक्सचेंज के भीतरी क्षेत्र की खराबी को दुरूस्त करने का प्रयास जारी है। उन्होंने संभावना जताई कि शीघ्र इसे दुरुस्त कर फोन चालू कर दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...