पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप लीकेज से मकानों में आईं दरारें, गली धंसी

पाइप लीकेज से मकानों में आईं दरारें, गली धंसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीकी लीकेज होने से तुलसी नगर के दर्जनभर मकानों में दरारें गई तथा गली भी धंस गई है। जिससे गली वासियों को अपने मकान बचाने की चिंता सताने लगी है तथा उनके गिरने का खतरा भी लगने लगा है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग प्रशासन से लीकेज को तुरंत बंद कर बढ़ रही दरारों धंस रही जमीन को रोकने की मांग की है।

एकमाह में अधिक बढ़ी हैं दरारें

गलीवासी पीडि़त अशोक गाबा, संत लाल मेहता, गुलशन, अर्जुन, अश्वनी, विवेक ललित मोहन ने बताया कि पिछले एक माह में अचानक ये दरारें अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि गली में कुछ लोगों ने एक साल पूर्व ही लाखों रुपये लगाकर मकान को बनाए हैं अब अचानक उनमें आई दरारों से केवल उनके द्वारा लगाए गए लाखों रुपये बेकार हो गए हैं वहीं उन्हें अब दोबारा से रिपेयर कर वानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें धोखे में रखा। उन्होंने कहा कि उनके पानी के कनेक्शन लीक हैं। इस पर उन्होंने अपने अपने कनेक्शन जांच करवाए लेकिन सभी ठीक पाए गए। इस बारे में जब फिर शिकायत की तो लीकेज विभाग द्वारा बरसों पहले डाली गई पेयजल पाइपों में मिली। सड़क खुदाई करने पर धरती में से कीचड़ निकला। जिससे जाहिर है कि पानी की लीकेज हो रही थी। उन्होंने प्रशासन से लीकेज बंद करने तथा हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

तुलसी नगर की तांगा गली में सड़क में पाइप लीकेज तलाशते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...