- Hindi News
- जननी सुरक्षा सप्ताह के दौरान एएनएम करेंगी गर्भवती महिलाओं का चैकअप
जननी सुरक्षा सप्ताह के दौरान एएनएम करेंगी गर्भवती महिलाओं का चैकअप
स्वास्थ्यविभाग द्वारा 15 से 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में जननी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत सामान्य अस्पतालों पीएचसी की संबंधित एएनएम अपने अपने क्षेत्रों में जाकर गर्भवती महिलाओं का चैकअप करेंगी। इसके लिए विभाग ने सभी एसएमओ को पत्र भेजकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मातृशिशु मृत्यु दर कम करना है उद्देश्य
विभागके इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मातृ शिशु मृत्यु दर कम करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग ने सभी एएनएम को अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के चैकअप का जिम्मा सौंपा है। चैकअप के दौरान एएनएम गर्भवती महिलाओं का पूरा बायो डाटा एकत्रित करेंगी तथा उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करेंगी। स्वास्थ्य जांच में महिला में खून की मात्रा, शूगर, ब्लड प्रेशर थायराइड आदि की जांच की जाएगी। जांच उपरांत प्रत्येक महिला को मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड प्रदान किया जाएगा जिसमें महिला पूरा बायो डाटा स्वास्थ्य संबंधी पूरी जानकारी होगी।
तैयारियां शुरू कर दी हैं
सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक दिन सभी एएनएम को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इन्हें मिलेगा लाल रंग का कार्ड
जांच के दौरान जिन गर्भवती महिलाओं का कद 4 फुट 8 इंच से कम, रीढ़ की हड्डी में टेड़ापन, शूगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, सात ग्राम से कम खून, मल्टी ग्रेविडा जुड़वा बच्चे होने की स्थिति में उन महिलाओं को लाल रंग का कार्ड दिया जाएगा तथा ऐसी महिलाओं को सामान्य अस्पताल में रेफर किया जाएगा ताकि वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों से उसकी जांच करवाकर समय पर सही उपचार दिया जा सके।