मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली
शनिवारको वार्ड नंबर 18 स्थित काली माता मंदिर पर अचानक आसमानी बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। मंदिर की छत में छेद हो गया और कई बिजली उपकरण जल गए। मंदिर के पुजारी शामलाल ने बताया कि जोरदार कड़कड़ाती आवाज के साथ आसमानी बिजली गिरने से मंदिर की छत पर छेद हो गया। इसके अलावा मंदिर में लगे दो इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरे, ऑपरेटिव सिस्टम बिजली की फिटिंग जल गई जिससे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उस समय मंदिर में किसी के होने से जानी नुकसान होने से बच गया। इसके अलावा मंदिर के पास रहने वाले सुशील कुमार, रामकुमार राजकुमार के टीवी सेट सहित अन्य बिजली उपकरण भी जल गए। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने पर धमाका इतना जोरदार हुआ था कि उस समय तो ऐसा लगा जैसे उनके कान फट जाएंगे।
बिजली गिरने से खराब हुए टीवी को दिखाते हुए।