पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया खाद मिलने से नाराज किसानों ने कन्हड़ी में लगाया जाम

यूरिया खाद मिलने से नाराज किसानों ने कन्हड़ी में लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियाखाद मिलने से गांव कन्हड़ी के किसान बिफर गया तथा उन्होंने शनिवार को गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। उन्होंने हिसार चंडीगढ़ रोड पर पेड़ की टहनियां ईंट पत्थर आदि डालकर सड़क मार्ग अवरूद्ध कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जाम लगा रहे ग्रामीणों ने सरकार प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा यूरिया खाद तुरंत उपलब्ध करवाने की मांग की। सूचना मिलते ही तहसीलदार हरिओम बिश्नोई, डीएसपी कुशपाल कृषि विभाग के एडीओ शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान इस जिद पर अड़े हुए थे कि जब तक उन्हें खाद नहीं मिलेगी वे जाम नहीं खोलेंगे। करीब दो घंटे के बाद अधिकारियों द्वारा आज गांव में पांच सौ बैग भिजवाने का आश्वासन दिए जाने पर किसानों ने इस चेतावनी के साथ जाम को खोला कि यदि उन्हें खाद नहीं मिली तो वे वहां अनिश्चितकालीन जाम लगाएंगे।

टोहाना। गांव कन्हड़ी में यूरिया खाद मिलने पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाते तहसीलदार हरीओम बिश्रोई।

एक माह से खा रहे हैं धक्के

किसानबलजीत, प्रेम सिंह, मियां सिंह, मेवा सिंह, मुकेश, संदीप, रोशन, दुर्जन, दया राम, सुनील सुभाष आदि ने बताया कि यूरिया खाद लेने के लिए वे एक महीने से धक्के खा रहे हैं। रोजाना खाद लेने जाते हैं और सारा दिन लाइन में लगने के बाद शाम को खाली हाथ वापस आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अब उनकी गेहूं को यूरिया खाद की आवश्यकता है यदि समय रहते फसल में यूरिया नहीं डाला गया तो उनकी गेहूं की फसल पीली पड़ जाएगी। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा जबकि धान के सही दाम मिलने के कारण वे पहले ही आर्थिक रूप से बदहाल हो चुके हैं।