जितेंद्र कुमार बने सदर थाना प्रभारी
टोहाना | जितेंद्रकुमार ने थाना सदर के नए प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। हिसार से तबदील होकर आए जितेंद्र कुमार ने शनिवार को अपना पदभार संभाला। इससे पूर्व थाना प्रभारी का कार्यभार देख रहे प्रदीप कुमार यहां से तबदील होकर हिसार गए हैं। नवनियुक्त थाना प्रभारी ने हलके के सभी असला धारकों का आह्वान किया है कि वे अपने अपने हथियारों को थाना कार्यालय या प्राइवेट गन हाउस में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि शहर में अमन चैन को स्थापित करना और लोगाें में पुिलस के प्रति विश्वास पैदा करना उनकी प्राथमिकता होगी।