कुलवंत बने अध्यापक संघ के खंड प्रधान
टोहाना | आहरियाणाअनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के खंड स्तरीय चुनाव में कुलवंत विश्वासी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। जिला प्रधान राजपाल बोस्ती जिला सचिव रोहतास राखी की संयुक्त अध्यक्षता तथा राज्य प्रेस सचिव सुखदेव भुक्कल की देखरेख में आयोजित चुनाव में लाजवंती को उपप्रधान, अनिल भोरिया को सचिव, रोशन लाल को कोषाध्यक्ष, जोरा सिंह को संगठन सचिव विजय कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। चुनाव बैठक में तुलसी राम, राजेश पेटवाड़, अनूप कुलां, ईश्वर सिंह, अतर सिंह, रामफल खटक, नरेश ग्रोह, सतपाल, रूप सिंह, सत्यवान भुक्कल, सुरजीत धानियां, कर्मवीर भुक्कल, गुरदीप, नरेश खटक, मान सिंह, अमरीक राठी, बंता सिंह, जयपाल जोधा, वजीर जस्ट, रिसाल सिंह, देश राज, संदीप, अनिल, देशराज मादुवाना, सुरेश, राजवीर, गुरसेवक, जगदीश, सुंदर, सत्यवान कत्याल, ओमप्रकाश, प्रदीप, शमेशर आदि मौजूद थे।