- Hindi News
- कोई बना स्पाइडरमैन तो कोई बना मिस वर्ल्ड
कोई बना स्पाइडरमैन तो कोई बना मिस वर्ल्ड
मिलेनियमवल्र्ड स्कूल में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी पसंद के हीरोज के वेष धारण कर उन्हें सजीव रूप दिया। बच्चों में कोई स्पाइडरमैन बना तो कोई मिस वल्र्ड। किसी ने सरदार तो किसी ने किसान, परी, काली मां, पुलिस, जिंक फूड न्यूज पेपर का रूप धारण किया।
विजेताकिए सम्मानित
प्रिंसिपलममता ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को देश के महापुरुषों, महान हस्तियों के जीवन के बारे में जानने का मौका मिलता है तथा वे उनके आदर्श बन जाते हैं। मंच संचालन सपना चड्ढा निर्मल भाटिया ने किया।
येबच्चे रहे विजेता
निर्णायकपूनम शर्मा हीना भटेजा के निर्णय से प्ले ग्रुप में वेदांत दक्षा, जिनेश सुखमन तथा समर विराट भुवेश, नर्सरी में पार्थ उदान्तिका, थार्या टीया तथा वंश, नायशा शौर्य, केजी वन में अग्रिया सक्षम, अंश अविनूर तथा साक्षात कंगना, केजी टू में सायरा, नायरा पौरूची, प्रभशाखी रूहीन तथा रूजल, तेजसवीर अवनीत, पहली कक्षा में सृष्टि, जन्नत सुखदीप तथा जपजोत, अहाना टिकसन और द्वितीय कक्षा में प्रियांगी, जिया वंशिका प्रणव क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे।
टोहाना। मिलेनियम वल्र्ड स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल ममता ठाकुर।