पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हलकावासी: बबली

मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हलकावासी: बबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलकेके नुमाइंदे का काम होता है जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए लेकिन हलके के लोग देश के आजाद होने की आधी सदी के बाद भी इसके लिए तरस रहे हैं। इसलिए ऐसे नुमाइंदे को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। यह बात दिशा सही सोच नई के संयोजक निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र बबली ने कही। वे गांव बुआन में जनसमर्थन अभियान के तहत आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। यहां पहुंचने पर अनेक परिवारों ने कांग्रेस, इनेलो भाजपा को छोड़ देवेंद्र बबली को समर्थन भी दिया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री परमवीर सिंह के पिछले दस साल के शासन में तो पूरे क्षेत्र में पेयजल मिल रहा है स्वच्छ पानी, पानी की निकासी की समस्या भी है। अनेक ढाणियों में अभी तक तो बिजली है ही सड़कें। जबकि कृषि मंत्री विकास का ढिंढ़ोरा पीटते हैं कि करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। बबली ने कहा कि कृषि मंत्री ने अपनी जमीन के साथ लघु सचिवालय का निमार्ण करवाया ताकि जमीन के कई गुणा रेट वसूले जा सकें। अब जनता ही तय करेगी कि उन्हें कैसा विकल्प चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों में वोट देने की अपील की।