पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मकांड से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

कर्मकांड से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदगुरूका दरबार सच्चा पवित्र होता है तथा सदगुरू मनुष्य को ईश्वरीय ज्ञान प्रदान करते हैं। यह बात निरंकारी मिशन के संभागीय प्रचारक गोबिंद निरंकारी ने कही। सुभाष बजाज के निवास पर आयोजित सत्संग में उन्होंने कहा कि सदगुरू व्यक्ति को व्यर्थ के कर्मकांड, आडंबर, अंधविश्वास चौरासी के आवागमन से मुक्ति दिलाने के लिए ही धरती पर अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरू चरणों से जुड़कर ही मनुष्य आत्मिक सुख प्राप्त कर सकता है। दुख के समय धन, मित्र संबंधी सब साथ छोड़ देते हैं परंतु गुरू अपनी शरण में आए मनुष्य का अंतिम समय के बाद भी साथ देते हैं। इसलिए हमें सच्चे गुरू की शरण लेनी चाहिए। सीता राम, वीर जी, सुनील सेठी, बबलू, शशी बहन, बिमला, तान्या सरना बाल संत गुरमीत ने भी गुरू गुणगान का बखान किया। मंच संचालन बीरबल सिंगला ने किया।