पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी योग शब्दानंद महाराज का 01वां जयंती समारोह मनाया

स्वामी योग शब्दानंद महाराज का 01वां जयंती समारोह मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुटियाशांत सरोवर परिसर में सुबह 6 बजे जयघोष गूंज उठे तथा संतजनों के प्रवचन रूपी अमृत वर्षा होने लगी। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति तथा चारों ओर खुशी श्रद्धा का माहौल। अवसर था स्वामी योग शब्दानंद महाराज के 101वें जयंती समारोह के 9 दिवसीय कार्यक्रम का। धर्म प्रमुख संत सुखदेवा नंद महाराज ने किया।

बचनामृतका पान किया

संतसुखदेवा नंद ने बचनामृत की वर्षा करते हुए कहा कि गुरू के प्रति पूर्ण समर्पण से ही कल्याण संभव होता है। उनके मुख से निकले बचनों का पालन करने वाला हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करता है तथा ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कुछ समय परमार्थ में भी लगाना चाहिए क्योंकि इस धरा पर गुरू ही माध्यम है जो आत्मा और परमात्मा का मिलन करवा सकता है। उन्होंने जन्मोत्सव बारे बताया कि कुटिया में लगातार नौ दिन ज्ञान की गंगा बहेगी तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

संत सर्वयोगा नंद ने बताया कि उक्त नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान यहां रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, कंबल वितरण, तुलसी वितरण, वृद्ध महिलाओं का सम्मान, गऊओं का चारा, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।