पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोहाना में ट्रांसपोर्ट रेट को लेकर ट्रक मालिक की हत्या, जाम

टोहाना में ट्रांसपोर्ट रेट को लेकर ट्रक मालिक की हत्या, जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ आरोपियो में से एक है नगर पार्षद का बेटा

भास्करन्यूज | टोहाना

ट्रांसपोर्टरेट को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच चल रहे झगड़े में रविवार रात को एक संचालक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक संचालक बलियावाला निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र नैन को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे रैफर दिया गया। इसके बाद एक निजी अस्पताल में सुरेंद्र को ले जाया गया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक सुरेंद्र के परिजनों ने हंगामा किया।

सोमवार सुबह ट्रक यूनियन, केंटर यूनियन, पल्लेदार यूनियन के लोगों के साथ मिलकर परिजनों ने शव साथ लेकर हिसार तिराहे पर जाम लगा दिया। करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद एसडीएम डा. जेके आभीर के आश्वासन के पर जाम खोला गया। पुलिस ने मृतक के भाई बलविंद्र की शिकायत पर विनोद, दीपक, मोहित पार्षद पुत्र योगेश के खिलाफ हत्या आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई प्रभु राम, मौसेरे भाई जगसीर एफसीआई पल्लेदार यूनियन प्रधान अमृत लाल ने बताया कि सुरेंद्र सिंह का दूसरे ट्रक संचालक विनोद के साथ ट्रांसपोर्ट रेट को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे सुरेंद्र के साथ विनोद ने झगड़ा किया और झगड़े के दौरान उसे गोली मार दी। गोली सुरेंद्र की जांघ में लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रात को पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते नाराज परिजनों ने यूनियन के लाेगों को साथ लेकर रोषस्वरूप रोड जाम किया। मौके पर तहसीलदार हरिओम बिश्नोई एसएचओ रोहताश कुमार पहुंचे लेकिन जाम लगा रहे लोगों ने उनका आश्वासन नहीं माना। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।

टोहाना। ट्रक मालिक की हत्या के विरोध में हिसार तिराहे पर जाम लगा रहे उसके परिजनों को समझाते तहसीलदार हरीओम बिश्रोई।