पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद मिलने पर किसानों ने समैण में किया प्रदर्शन

खाद मिलने पर किसानों ने समैण में किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियाखाद मिलने से बिफरे किसानों ने गांव समैण में सरकार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांग की कि उन्हें तुरंत खाद मुहैया करवाई जाए ताकि उन्हें गेंहूं की फसल में किसी प्रकार का कोई नुकसान हो।

ऊंट के मुंह में जीरा, समैण गांव में उस समय यह कहावत चरितार्थ हो गई जब गांव के पैक्स कार्यालय में यूरिया खाद के मात्र 335 बैग ही पहुंचे जबकि खाद लेने के किसान भारी संख्या में आए हुए थे और उनकी जरूरत कई हजार बैग की थी। खाद आने की सूचना मिलते ही किसान पैक्स कार्यालय में एकत्रित हो गए। खाद लेने के लिए लाइन में लगे कुछ किसानों को तो खाद मिल गई लेकिन कुछ ही समय में खाद समाप्त हो गई। जिससे लाइन में लगे बाकी किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। समैण पैक्स के अन्तर्गत पडऩे वाले पांच गांवों के किसानों के लिए करीब दस हजार बैगों की आवश्यकता है लेकिन मात्र 335 बैग ही आए जिससे किसानों में रोष फैल गया। संतलाल गिल, कृष्ण, सतीश, धीरा राम, ईश्वर ने बताया कि खाद मिलने के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं तथा यदि समय पर खाद नहीं मिली तो गेहूं के झाड़ में भारी कमी आएगी जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से खाद आने का इंतजार कर रहे थे आज आई तो वह पर्याप्त नहीं थी।

उन्होंने मांग की कि किसानों को खाद शीघ्र मुहैया करवाई जाए। कृषि विभाग के एसडीओ बलजीत सिंह ने बताया कि खाद की समस्या पूरे हरियाणा में है। उन्होंने बताया कि समैण पैक्स के लिए खाद की विशेष डिमांड उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है जल्द ही किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी।

टोहाना। गांव समैण में खाद मिलने पर नारेबाजी करते किसान।