पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है भाजपा

मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय खेत मजदूर यूनियन ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार मनरेगा योजना को समाप्त करने की साजिश रच रही है जिसे यूनियन किसी भी सूरत में होने नहीं देगी। शहीद भगत सिंह भवन में एकत्रित यूनियन से जुड़े मजदूरों ने सरकार विरोध नारेबाजी की तथा मनरेगा योजना को तुरंत प्रभाव से चालू किए जाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में बीडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। यूनियन के जिला प्रधान दीपचंद ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को सही तरीके से चलाने की बजाए इस कानून को ही खत्म करने का प्रयास कर रही है। सरकार बहाना बना रही है कि नरेगा के लिए पैसे नहीं है जबकि बड़े पूंजीपतियों को करीब सवा पांच लाख करोड़ रुपयों की टैक्स में छूट दी है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के बंद होने से मजदूरों को भूखे मरने की नौबत जाएगी इसलिए इस योजना को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। यूनियन ने मांग की कि सरकार इस योजना के तहत मजदूरों को 250 दिन काम मिले तथा दिहाड़ी पांच सौ रुपये मिले। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, केवल सिंह, गुरनाम सिंह, जोगिंद्र सिंह, राम सिंह, कर्मचंद, बंता राम, सतवीर, बलवान, ज्ञानी, बजना राम, मिलखा राम तारा चंद आदि मौजूद थे।