पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोहाना में खराब हुई आधार कार्ड बनाने की मशीन

टोहाना में खराब हुई आधार कार्ड बनाने की मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंकी लंबे अरसे से आधार कार्ड बनवाने की मांग पर सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में आधार कार्ड बनाना शुरू किया गया। परंतु पहले ही दिन मशीन इस कदर खराब हुई कि दरे शाम तक मशीन ठीक नहीं हो पाई। सोमवार को करीब 20 लोगों के ही आधार कार्ड के लिए फोटो लिए गए थे कि मशीन खराब हो गई। जिससे आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा।

एसडीएम डॉ. जेके आभीर के निर्देशानुसार सोमवार को यहां आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया था लेकिन मशीन खराब होने से काम अधर में लटक गया। आधार कार्ड बना रहे प्रतिनिधि तरसेम ने पहले स्वयं मशीन को ठीक करने का प्रयास किया जब उसके सारे प्रयास असफल हो गए तो मशीन बनाने वाली कंपनी को सूचित किया गया। जो शाम तक मशीन को ठीक करने में लगे हुए थे। तरसेम ने बताया कि टोहाना हलके के लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन सुबह 9 से सायं 4 बजे तक आधार कार्ड बनाए जाएंगे।