सुरेंद्र सिंह मर्डर केस में दो गिरफ्तार
शहरपुलिस ने सुरेंद्र सिंह मर्डर मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद उसके भाई दीपक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि बाकी दो आरोपियों को काबू किया जा सके तथा हमले में प्रयोग की गई बंदूक को भी बरामद किया जा सके। ज्ञात रहे कि विनोद दीपक पर आरोप है कि उन्होंने रविवार रात करीब दस बजे बलियावाला निवासी सुरेंद्र सिंह नैन की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई बलिंद्र सिंह की शिकायत पर विनोद, दीपक, चालक मोहित पार्षद पुत्र योगेश के खिलाफ धारा 302 ऑम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।