पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमित शाह की टोहाना रैली फ्लाप रही : दुष्यंत चौटाला

अमित शाह की टोहाना रैली फ्लाप रही : दुष्यंत चौटाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोसंसदीय दल के नेता एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों की हालत आज प्रदेश में बद से बदतर हो गई है। उन्हें समय पर बिजली मिल रही है और ही सिंचाई के लिए पानी। वहीं फसलों के उचित भाव मिलने के कारण किसान आज कर्ज के बोझ तले निरंतर दबता जा रहा है।

दुष्यंत ने अमित शाह की रैली को फेल बताते हुए कहा की शाह आज जिन्हें गुंडो की पार्टी बता रहे हैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं की पूर्व में भाजपा भी उनकी सरकार में सहयोगी रही है अगर बात गुजरात की करें तो अमित शाह के इशारे पर सरेआम गुंडागर्दी हुई है और निर्दोष लोगों पर गोलीयां भांजी गई है जिसके चलते अमित शाह को जेल भी काटनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री होकर केवल गुजरात के ही बन कर रह गए हैं। सांसद ने निशान सिंह को सबसे सशक्त उम्मीदवार बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इनेलो को भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे साफ जाहिर है कि अगली सरकार इनेलो की होगी और टोहाना से निशान सिंह जीतेंगे।

इनेलो प्रत्याशी निशानसिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला।