चंडीगढ़ रोड से चोरी हुए कार बाइक
शहरके चंडीगढ़ रोड से कार बाइक चोरी हो गए हैं। शहर पुलिस ने दो अलग अलग मिली शिकायतों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। न्यू मॉडल टाउन निवासी मोहित पुत्र वकील चंद ने बताया कि 9 दिसंबर को किसी ने उसकी वरना कार नंबर एचआर 23डी1600 को आरएमसी अस्पताल के बाहर से चुरा लिया। काफी तलाश के बाद भी कार का सुराग नहीं लगा। वहीं चंडीगढ़ रोड निवासी सुरेश कुमार पुत्र देस राज ने बताया कि किसी ने चंडीगढ़ रोड से उसके बाइक को चुरा लिया।