- Hindi News
- मधुर मिलन समारोह के लिए बबली ने दिया निमंत्रण
मधुर मिलन समारोह के लिए बबली ने दिया निमंत्रण
टोहाना | दिशासही सोच नई के संयोजक देवेंद्र सिंह बबली द्वारा एक जनवरी को नव वर्ष पर मधुर मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। गांव बढ़ईखेड़ा में प्रस्तावित समारोह के निमंत्रण को लेकर बबली ने गांव बलियाला से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने हलके के 16 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण दिया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों का विधानसभा चुनावों में सहयोग करने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा हलकावासियों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया है जिसके लिए वे हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए उनका संगठन मजबूती से काम करेगा विपक्ष भी भूमिका निभाएगा।