- Hindi News
- बाबा बंदा बहादुर कमेटी के प्रधान बने एलावादी
बाबा बंदा बहादुर कमेटी के प्रधान बने एलावादी
टोहाना | गुरुद्वाराबाबा बंदा बहादुर कमेटी के चुनावों में जगदीश चंद्र एलावादी को सर्वसम्मति से तीसरी बार प्रधान चुना गया। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित बैठक में रामप्रकाश किनरा, ज्ञान चंद रेवड़ी, अशोक पाहवा, हरगोबिंद एलावादी मनोहर लाल गुलाटी संरक्षक, नंद लाल सचदेवा चेयरमैन, जरनैल पाहवा उपप्रधान, अशोक ढींगड़ा महासचिव, तीर्थदास गुलाटी कोषाध्यक्ष, डॉ. रमेश गुलाटी ऑडिटर राजेश खुराना को मीडिया प्रभारी चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि नवगठित कमेटी गुरुद्वारे के नियमानुसार धार्मिक कार्यों सहित सामाजिक कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।
जगदीश एलावादी