पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वोट बनवाने वालों में दिखा उत्साह

नए वोट बनवाने वालों में दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको खराब मौसम के बावजूद अनेक लोग अपने नए वोट बनवाने के लिए अपने अपने बूथों पर पहुंचे। लगभग सभी बूथों पर नए वोट बनाए गए जबकि कुछेक बूथों पर तो अनेक लोग वोट बनवाने पहुंचे हुए थे। नगर परिषद के बूथों पर करीब पचास तथा बीडीपीओ कार्यालय के बूथों पर भी करीब तीस नए मतदाताओं ने अपने वोट बनवाए।

इसके अलावा कई लोग अपने नाम में रही त्रुटियों को ठीक करवाने भी पहुंचे जिसके लिए उन्हें प्रारूप 8 भरकर देना पड़ा। खंड पटवारी हुक्म चंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने शहर सहित जमालपुर शेखां, अकांवाली, कुलां, हैदरवाला, हिंदालवाला आदि कई गांवों के करीब दो दर्जन बूथों का निरीक्षण किया सभी जगह वोट बनाने का काम सुचारू रहा तथा नए वोट बनवाने वालों में उत्साह नजर आया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर वोट बनवाने वाले पहुंचे थे। इससे लगता है कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता आई है।

नगर परिषद कार्यालय में वोट बनवाने आए शहरवासी।