पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समैण के सुनील कुमार शर्मा बने लेफ्टिनेंट

समैण के सुनील कुमार शर्मा बने लेफ्टिनेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण प्रभाकर के भतीजे गांव समैण निवासी सुनील शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त हुए हैं। सुनील शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा स्वयं भी 5 राजपूत बटालियन में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को देहरादून की भारतीय सैनिक अकादमी में सुनील शर्मा को उच्चाधिकारियों द्वारा लेफ्टिनेंट का रैंक लगाया गया। उक्त समारोह में अफगानिस्तान के आर्मी चीफ सहित भारतीय सेना के भी अनेक उच्चाधिकारी मौजूद थे। कृष्ण प्रभाकर ने बताया कि सुनील शर्मा ने शुरूआती पढाई गांव के स्कूल में ग्रहण की। उसके बाद उन्होंने हिसार के आर्मी स्कूल तथा फिर गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय से फॉर्मेसी की। पूना विश्वविद्यालय में डिफेंस में एमबीए के बाद 12 जुलाई 2013 को उनका चयन सीडीएस में हो गया था। रविवार को वह टोहाना पहुंचा।

लेफ्टिनेंट बने सुनील शर्मा का स्वागत करते उसके ताऊ कृष्ण प्रभाकर पिता राजकुमार।