पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हलके की सेवा करना परम धर्म: बबली

हलके की सेवा करना परम धर्म: बबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | दिशासही सोच नई का उद्देश्य समाजसेवा है तथा अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह संगठन तथा इसके सदस्य ताउम्र तत्पर रहेंगे। यह बात संगठन के संयोजक देवेंद्र सिंह बबली ने कही। बबली रविवार को विभिन्न गांवों में नववर्ष पर एक जनवरी को अपने निवास बिढाई खेड़ा में प्रस्तावित मधुर मिलन समारोह के लिए विभिन्न गांवों में निमंत्रण देने आए हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे सभी समारोह में अवश्य पहुंचे। बबली ने विधान सभा चुनाव में दिए सहयोग के लिए भी सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे हलके की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। चुनाव में हार से हताश नहीं बल्कि पूर्व की तरह समाजसेवा में तत्पर रहेंगे। आज उन्होंने करीब बीस गांवों में जाकर लोगों को समारोह का निमंत्रण दिया।

ग्रामीणों को मधुर मिलन समारोह का निमंत्रण देते देवेंद्र सिंह बबली।