बराला से मिले ओटी पंजाबी डिप्लोमाधारक
{बीते 15 वर्षों से झेल रहे हैं बेरोजगारी की मार
भास्करन्यूज | टोहाना
ओटीपंजाबी डिप्लोमाधारकों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करवाया। किसान विश्राम गृह पर मिले संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस इनेलो सरकार के रवैये को तानाशाही बताते हुए कहा कि अब उन्हें भाजपा सरकार से उम्मीद है कि वह उनकी पीड़ा को समझेगी। उन्होंने बराला से आग्रह किया कि वे उनकी मांग को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मिलकर पूरा करवाएं ताकि वे भी रोजगार पाकर अपने परिवारों का पालन पोषण कर सकें। प्रतिनिधिमंडल में सतपाल रत्ताथेह, मनजीत नंगल, मुख्त्यार, लीलू राम, सुखविंद्र, मूर्ति, प्रवीण, इंद्रजीत, जगत, स्वर्ण सिंह आदि शामिल थे।